Bhagwan Sri Suriya Narayan Inter College



भगवान श्री सूर्य नारायण इंटर महाविधालय औरंगाबाद की स्थापना 1983 में साक्षात सुर्यदेव देव के नाम सम्पूर्ण देवांचल में इण्टर शिक्षा के प्रचार -प्रसार के उद्देश्य से की गई |इस महाविद्यालय के स्थापना काल से प्रबन्धन में स्वामी मुरारी द्विवेदी ,मदन प्रसाद सिंह,पूर्व मंत्री स्व. दिलकेश्वर राम ,डॉ. राधेश्याम मिश्र,ब्रजबहादुर सिंह,स्व. रणजीत सिंह का अहम् योगदान तथा भूमिका रहीभगवान श्री सूर्य नारायण इंटर महाविधालय देव एक ख्याति प्राप्त महाविद्यालय है | महाविद्यालय में नामांकन लेने के आपके निर्णय का मै स्वागत करता हूँ की यह महाविद्यालय आपके भविष्य को सवारने में पूरा योगदान देगा | महाविद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने का सुगम एवं सुलभ संसथान है | योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में सभी विषयों की नियमित पढाई एवं परीक्षा की विशेष तयारी महाविद्याल के शैक्षणीक वातावरण को और भी प्रभावित करता है | वर्ष २०१२ एवं २०१३ की बारहवीं परीक्षा में क्रमशः कला संकाय सातवां एवं विज्ञान संकाय में पांचवां स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण बिहार में महाविद्यालय का नाम गौरान्विन्त किया है | वित्त रहित शिक्षा निति के तहत संचालित यह महाविद्यालय संसाधनों की कमी के बावजुद गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर देते रहीं है | यही कारण है की क्षेत्र के बहार के लोग भी इंटर शिक्षा ग्रहण करने दूर-दूर से आते है | कठिन परिश्रम और अनुशासन हमारा मूल मंत्र है | मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ |

अरविन्द कुमार सिंह

प्राचार्य

;

© All copyright reserved 2016@ B.S.S.N Inter College DEO, Aurangabad | Developed by Softsoftware.in